Odd even scheme Delhi


नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार की ऑड-इवन योजना का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. आज सड़क पर सिर्फ ऑड नंबर की गाड़ी चल रही है. नियम न मानने पर सुबह करीब 9 बजे महाराजपुर बॉर्डर पर पहला चालान कटा गया. इस योजना कोसफल बनाने के लिए अगले 15 दिनों तक रोजाना सडकों पर 2000 यातायात कर्मी, 580 प्रवर्तन अधिकारी एवं 5000 से अधिक नागरिक रक्षा स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं. दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आज दिल्ली के लोगों द्वारा दोबारा ऑड-ईवन को अपनाने पर विश्वास जताया. उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली में आज से ऑड-इवन शुरू हो गया है, दिल्ली को प्रदूसण एवं जाम मुक्त बनाने के लिए आप सभी से अपील है कि इस नियम का पालन करे. इस संबंध में जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को कहा कि एक प्रवर्तन योजना तैयार की गयी है जिसके तहत शहर को इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 11 क्षेत्रों में बांटा गया है. हर क्षेत्र में 10 उपक्षेत्र होंगे. हर उपक्षेत्र में एक सचल प्रवर्तन दल काम करेगा.' उन्होंने बताया कि एक प्रवर्तन योजना तैयार की गयी है और दिल्ली परिवहन विभाग की प्रवर्तन शाखा के 588 अधिकारी इस योजना के दौरान विभिन्न दलों में बांटकर तैनात किए जाएंगे. सचल दल से आने वाले मामलों पर गौर करने के लिए 20 सदस्यीय विशेष कार्यबल बनाया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

The Green Side of Delhi Metro: Sustainability Initiatives and Environmental Impact

Balancing Progress and Public Health: The Impact of Urbanization and Mobility on Infectious Diseases

Behind the Scenes: Unveiling the Operations of Delhi Metro